रायपुर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से स्टाफ नर्स के 225 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। लिखित भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 4 से 6 सितंबर तक त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
परीक्षा 21 सितंबर को संभावित है। रायपुर में 55, बिलासपुर में 55, सरगुजा में 57 और बस्तर में 58 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं वरिष्ठ प्रसूति विज्ञान प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना चाहिए।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा