बिलासपुर
2 दिन पहले हुई चेन स्नेचिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान आज मौत हो गई. घायल महिला का सिम्स में उपचार चल रहा था. घटना कोनी क्षेत्र के मोहतराई इलाके में हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, कोनी क्षेत्र के मोहतराई में रहने वाली 45 वर्षीय रामेश्वरी साहू के साथ दो दिन पहले लूटपाट हुई थी. लुटेरों ने रामेश्वरी के गले से चैन खींचा था. इस दौरान वह चलती बाइक से गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से वह घायल हो गई थी. जिसे उपचार के लिए सिम्स लाया गया था. जहां उपचार के दौरान रामेश्वरी की मौत हो गई. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. अब तक लुटेरों का पता नहीं चला है. पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा