मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और मंगलकामनाएं
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाले का संचार करे। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री महाकाल से सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों के संचार के साथ-साथ सुखद जीवन की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से परिपूर्ण इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात