भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर अरेरा कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित नेताजी का जीवन युवाओं को राष्ट्र सेवा की सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेना की सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लडने के लिए जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया " जय हिन्द" का नारा देश का राष्ट्रीय नारा बन गया। नेताजी के "तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा" नारे ने युवाओं में आजादी के लिए जोश का नया संचार किया।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात