कवर्धा/कबीरधाम.
कवर्धा शहर में रविवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक घर में दुल्हन के वेशभूषा में बेटी व दूसरे कमरे में मां की लाश मिली है। एसपी कार्यालय के सामने के घर में यह वारदात हुई है। मृतक का नाम पार्वती वैष्णव (मां) व उसकी बेटी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) बताया जा रहा है। कवर्धा कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार यह लाश दो से तीन दिन पुरानी है।
घर से बदबू आने के बाद यहां के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिस घर से बदबू आ रही है, वह बाहर से बंद था। दरवाजे के बाहर खून के बहने के निशान थे। सामने व कमरे के गेट पर ताला लगा हुआ था। इस कारण पुलिस की टीम अंदर नहीं जा सकी। देर शाम सात बजे मौके पर रायपुर से फॉरेंसिक टीम के आने के बाद कमरा को खोला गया, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि मामले को लेकर जांच किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे है। दोनों मृतक के परिजनो से जानकारी ली का रही है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा