ढाका
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना के मामले में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने छह महीने की जेल की सजा सुनाई। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी।
‘ढाका ट्रिब्यून' अखबार ने कहा कि न्यायाधीश मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 की तीन सदस्यीय पीठ ने यह फैसला जारी किया। इसी फैसले में न्यायाधिकरण ने गैबांधा में गोबिंदगंज के शकील अकंद बुलबुल को दो महीने जेल की सजा सुनाई। प्रधानमंत्री पद से हटने और 11 महीने पहले देश छोड़ने के बाद पहली बार अवामी लीग की नेता को किसी मामले में सजा सुनाई गई है।

More Stories
अमेरिका के आर्मी बेस पर ड्रोन की मंडराहट, रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ की मौजूदगी
तेल, आटा नहीं… अब अफगानिस्तान से युद्ध, क्या पाकिस्तान पर होगा तबाही का ट्रिपल अटैक?
IDF स्ट्राइक में ईरान के खुफिया मंत्री खतिब की मौत का दावा, इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान