September 22, 2026

सिवनी में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

सिवनी
सिवनी में सोमवार रात 9.05 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नगर बारा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोग घबरा गए। कई लोग घरों से बाहर आ गए। सिवनी में जमीन के अंदर चट्‌टानें चूना पत्थर की हैं। इनकी संरचनाएं ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है, तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच अंदर के छेद बंद हो जाते हैं, तो यह धंस जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं।