गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार दोपहर 3.24 बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय के लिए लोग डर के मारे घबराए हुए थे। यह घटना छुट्टी के दिन होने की वजह से अधिकतर लोग अपने घरों में थे और परिवार के साथ समय बिता रहे थे।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा