कवर्धा
30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई. आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है.
बताया जा रहा है कि 30 एकड़ से अधिक जिस क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगी है, वह करीब 25 किसानों के खेत हैं. गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा