सूरजपुर
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया. यहां चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव से गुजर रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और एक ग्रामीण के घर में जा घुसी. इस घटना में घर के अंदर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में बोलेरो वाहन से शराब, अवैध मादक पदार्थ और रुपए बरामद किए. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन में सवार चार अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं.
पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पीएम के लिए रवाना कर घटना की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन मध्यप्रदेश का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा