रायपुर
जनता कांग्रेस छत्तीसढ़ (जे) ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रेणु जोगी व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आज पार्टी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत को सौंपा।
पत्र में कहा गया है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने यह समर्थन नि:शर्त है। क्षेत्र के मतदाताओं को उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए वोट करने की अपील भी की है। समर्थन का यह पत्र उन्होंने राहुल गांधी और खडगे को भी भेजा है। प्रदेश के नेताओं को इसकी प्रति भी संप्रेषित किया है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा