मेनचेस्टरए
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज़ के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराज को ग्रोइन ;जांघद्ध में चोट लगी है। उनकी जगह 30 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन को टीम में शामिल किया गया है। फोर्टुइन ने आखिरी बार सितंबर 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। कार्डिफ़ में खेले गए वर्षा बाधित पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 14 रन ;डीएलएस पद्धतिद्ध से हराया था। सीरीज़ के बाकी दो मुकाबले मैनचेस्टर और नॉटिंघम में खेले जाएंगे।

More Stories
दिनेश कार्तिक बने बेटी के पिता, दीपिका पल्लीकल ने दिया नन्ही परी को जन्म, जानें क्या रखा नाम?
पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते, इसलिए पढ़ाई जरूरी है: PV सिंधू का अहम बयान
अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात