गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
जिले के गौरेला ब्लॉक में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों 18 से 20 वर्ष के थे, जिन्होंने खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवसा पंचायत के मदरवानी गांव का है.
एडिशनल SP ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि दोनों रविवार रात में ही बिना बताए घर से निकल चुके थे. सुबह गांव वालों ने घटना की जानकारी दी तब मामले का पता चला. इससे पहले दोनों ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही ये बताया कि ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं. अब तक दोनों परिवारों के बीच कोई वाद-विवाद की कोई स्थिति भी नहीं हुई है. हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा