जशपुर
जिले से नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया. जहां 2 दिन तक हैवान ने जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है.
ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है. जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. इसके बाद अपने साथ जबरदस्ती जंगल ले गया और 2 दिन तक रखा. आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया.
पीड़ित परिवार ने 12 अगस्त को चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से हिरासत में ले लिया और आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया गया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा