अंबिकापुर
नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिवार में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर की है.
सुसाइड करने वाली छात्रा ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मृतका अंबिकापुर के केदारपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. फिलहाल फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा