सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में एक दुखद घटना घटी है. यहां ट्रक में धान लोड करते समय एक हमाल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में आज हमाल सनातन सिदार (40 वर्ष) ट्रक में धान लोड कर रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रक के ऊपर से नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में सनातन को मृत घोषित कर दिया. मृतक सनातन सिदार ग्राम देवगांव का निवासी था. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा