संभल
संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने एक अनोखी पहल की है। वह स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं और साथ ही खेतों में जाकर फसल काटते हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा के स्तर में सुधार करना और किसानों की समस्याओं को समझना है।
हाल ही में, डीएम साहब ने बेहजोई ब्लॉक के ग्राम खजरा खाकम स्कूल का निरीक्षण किया और वहां पर बच्चों को क्लास भी ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद, उन्होंने किसानों से मुलाकात कर धान की फसल काटी और फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
डीएम राजेंद्र पेंसिया का यह कदम किसानों और बच्चों के बीच बहुत प्रसिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि त्रिकोणीय आकृति में खेत की कटाई करके फसल उत्पादकता का औसत निकाला जाता है, जिसे शासन को भेजा जाता है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा