सांबा
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों की हलचल देखी गई है जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आप को बता दें कि कठुआ और ऊधमपुर जिले के बीच के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने के चलते अब हर जगह पर व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच सुरक्षा बलों को यह सूचना मिली है कि यहां पर आतंकियों की गतिविधियां देखी गई है।
जिला सांबा में आतंकवादियों के पुराने रूट बेई नाले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान एसओजी ने उन पुराने ठिकानों को खंगाला जो कि कुछ वर्ष पहले रूट रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अभी भी कुछ आंतकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं जो कि अपना रूट भी बदल सकते हैं, जिससे पहले ही सतर्क होकर पुलिस टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

More Stories
राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश में 1300 IAS पद खाली: प्रशासनिक व्यवस्था पर मंडराता संकट, यूपी-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
UK में 160KM लंबे 51 रोपवे बनेंगे, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा को मिलेगा नया सहारा