लखनऊ
भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। LVM3-M6 की सफल उड़ान के साथ भारत की धरती से अब तक का सबसे भारी उपग्रह अपने निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता आत्मनिर्भर भारत की भावना का सशक्त प्रतीक है।
प्रौद्योगिकी में भारत का बढ़ते वैश्विक कद
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारत के लिए गर्व का क्षण है। इसरो की पूरी टीम को हार्दिक बधाई। LVM3-M6 के सफल प्रक्षेपण पर, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को निम्न पृथ्वी कक्षा में तैनात किया गया। ऐतिहासिक मिशन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाता है।
पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन द्वारा सक्षम है। इसरो देश को लगातार प्रेरित कर रहा है और दुनिया के लिए एक भरोसेमंद अंतरिक्ष भागीदार के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत कर रहा है। यह सफलता न केवल ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि भारत को वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में एक विश्वसनीय शक्ति के रूप में भी स्थापित करती है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा