बलरामपुर
रामानुजगंज शहर के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली कनहर नदी में बने एनिकट का गेट अचानक खुल गया, जिससे स्टोर किया गया पानी बहकर निकल गया. इस घटना के बाद शहर में जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, करीब 25 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति इसी स्रोत से की जाती है.
दरअसल, कनहर नदी का ही पानी फिल्टर होने के बाद लोगों के घर तक पहुंचता है. लेकिन एनिकट से पानी का बह जाना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. लोगों को जैसे ही पानी खाली होने की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वालों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी.
सबसे हैरानी की बात यह है कि एनिकट का गेट कैसे खुला, इसकी किसी के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. इस घटना ने लोगो की चिंता और अधिक बढ़ गई है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा